{"_id":"5b1415a84f1c1bf56e8b6129","slug":"201528042920-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डियूर के ग्रामीण झेल रहे पेयजल किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डियूर के ग्रामीण झेल रहे पेयजल किल्लत
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
water shimla
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत डियूर के आधा दर्जन गांव का पानी दूसरे गांव में दिए जाने को लेकर लोगों ने विरोध जताया है। रविवार को गांव के लोगों ने इकठ्ठा होकर एक बैठक बुलाई। इसमें गांव का पानी दसरे गांव को भेजने को लेकर आपत्ति जताई गई। इसके साथ ही समस्या के बारे में आईपीएच विभाग के उच्चाधिकारी को भी अवगत करवाया गया।
ग्रामीण रमेश चंद, चतर सिंह, चमारू राम, देसराज, चमन लाल, सतीश कुमार, सीताराम, राकेश कुमार और राजमल ने बताया कि पंचायत के भटोली, रामनगर, जुनाबल, लब, गुआड़, सिधन और जुनाभल गांव का पानी बस स्टैंड डियूर और भिंगा गांव को दिया जा रहा है। इसकी वजह से गांव में पानी की किल्लत हो रही है। गांव में पानी की किल्लत होने से रावमापा डियूर, बालबाड़ी और आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दूसरे गांव को भी पानी मुहैया होना जरूरी है। मगर इसके लिए विभाग अलग से पेयजल भंडारण टैंक का निर्माण करवाए। ताकि पानी की समस्या से किसी भी गांववासी को न जूझना पड़े। आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता हेमंत पुरी ने बताया कि लोगों ने उनके ध्यान में यह समस्या लाई गई है। इसको लेकर जल्द ही कोई स्थायी हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन