फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सुप्पा में पहाड़ी से गिरी चट्टानें, दो घर क्षतिग्रस्त

सुप्पा में पहाड़ी से गिरी चट्टानें, दो घर क्षतिग्रस्त

Sat, 31 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सुप्पा में पहाड़ी से गिरी चट्टानें, दो घर क्षतिग्रस्त
landslide - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। पूलन पंचायत सुप्पा गांव में शुक्रवार रात को पहाड़ी से चट्टानें गिरने से दो घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। हालांकि रात के समय घर सोये दोनों परिवार पुरी तरह से सुरक्षित है। लोगों को रात भर डर के साये में रात गुजारनी पड़ी।

उन्हें डर सताता रहा कि दोबारा पहाड़ी से पत्थर गिरकर कहीं उनके घरों में न पहुंच जाए। हालांकि रात को मौसम भी साफ था। मगर इसके बावजूद भी रात को पहाड़ी से चट्टानें घरों के ऊपर जा गिरी। जानकारी के अनुसार मामला शनिवार देर रात का है जब अचानक पहाड़ी के ऊपर से चट्टानें सुप्पा गांव में पवन कुमार और उजल कुमार के घर पर जा गिरी।
विज्ञापन


गनीमत रही कि चट्टानें गिरने की आवाज सुनकर फौरन परिवार के सभी सदस्य घरों से बाहर निकल गए। चट्टानें इतनी बड़ी थी कि इससे घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। पहाड़ी से चट्टानें गिरने से पूरा गांव दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के सदस्य दोबारा चट्टानें गिरने के डर से रात भर खुले आसमान के नीचे ही रहे। उन्हें डर सता रहा था कि कहीं दोबारा से चट्टान से पत्थर न गिर जाए। वहीं पूलन पंचायत के प्रधान राज कुमार और वार्ड सदस्य रजनी देवी ने बताया कि सुप्पा गांव में पहाड़ी से चट्टानें गिरने से दो घरों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को जल्द मुआवजा राशि प्रदान की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed