फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जिला के कुछेक स्कूलों में नहीं प्रैक्टिकल अध्यापक, परीक्षाएं सिर पर

जिला के कुछेक स्कूलों में नहीं प्रैक्टिकल अध्यापक, परीक्षाएं सिर पर

Sat, 17 Feb 2018 10:22 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
जिला के कुछेक स्कूलों में नहीं प्रैक्टिकल अध्यापक, परीक्षाएं सिर पर
exam - फोटो : exam

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। प्रैक्टीकल विषयों के अध्यापकों की कमी से जूझ रहे स्कूल अब अपने नजदीकी स्कूलों में जाकर प्रैक्टीकल परीक्षा दे सकते हैं। इस बारे उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च पाठशाला प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों के अनुसार जिन स्कूलों में प्रैक्टीकल विषयों के अध्यापक नहीं है। वह प्रैक्टीकल के लिए नजदीकी स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं। जहां प्रैक्टीकल अध्यापक है। विभाग ने स्कूलों में प्रैक्टीकल विषयों के अध्यापकों की कमी होने के चलते यह निर्णय लिया है। विभाग की ओर से इस तरह का निर्णय लेने का मकसद स्कूली छात्र-छात्राओं को राहत पहुंचाना है। ताकि प्रैक्टीकल विषय के अध्यापक न होने के स्थिति में भी बच्चें प्रैक्टीकल दे सकें। गौरतलब है कि प्रैक्टीकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी होने के बाद करीब आधा दर्जन स्कूल प्रभारी विभाग को प्रैक्टीकल विषयों के अध्यापक न होने की सूचना दे चुके हैं। स्कूल प्रभारी प्रैक्टीकल परीक्षाओं का आयोजन में असमर्थ है। इस सूची में सीनियर सेकेंडरी स्कूल भजोत्रा, भलेई, चकलू, नगाली और ढाढू आदि शामिल है। इन स्कूलों में प्रैक्टीकल अध्यापक नहीं है वह एक अध्यापक को अटेडैंट के तौर पर नजदीकी स्कूलों में प्रैक्टीकल परीक्षा करवाने के लिए भेजें। ताकि छात्र-छात्राओं को परेशानी ना हो।


इन विषयों के होते हैं प्रेक्टिकल
दसवीं और जमा कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं में साइंस, आईपी, ड्राइंग, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, ज्योग्राफी की प्रैक्टीकल परीक्षाएं होती हैं। मगर जिला में कुछ स्कूलों में उक्त विषयों के अध्यापक न होने के चलते स्कूल प्रभारी परेशान है। ऐसे में अब विभाग ने स्कूल प्रभारियों और बच्चों को राहत देने के लिए नजदीकी स्कूल से संपर्क करने के आदेश दिए हैं। उच्च शिक्षा उपनिदेशक जलालदीन ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों में प्रैक्टीकल विषयों के अध्यापक नहीं है। वह स्कूल प्रभारी नजदीकी स्कूलों में प्रैक्टीकल करवा सकते है। ताकि छात्र-छात्राओं को परेशानी ना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed