फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तलेरू के पास चमेरा बांध में कूदा युवक

तलेरू के पास चमेरा बांध में कूदा युवक

Wed, 07 Feb 2018 09:32 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
तलेरू के पास चमेरा बांध में कूदा युवक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। बाथरी-खैरी मार्ग पर स्थित तलेरू नामक स्थान पर एक युवक ने चमेरा बांध में छलांग लगा दी, जिसकी बुधवार देरशाम तक तलाश नहीं हो पाई है। पुलिस और स्थानीय लोग किश्तियों के जरिये बांध के हर कोने में उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं कोई नामोनिशान नहीं मिला। शाम तक तलाश करने के बाद पुलिस ने चमेरा प्रबंधन को अपने गोताखोर भेजने के लिए कहा। शाम को गोताखोरों की टीम ने बांध में लापता युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अब गोताखोर युवक की तलाश करने के लिए वीरवार को दोबारा बांध में उतरेंगे। बांध में छलांग लगाने वाले युवक की पहचान धीरज कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी गांव लुहाणी तहसील सलूणी के रूप में हुई है। जो मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। बुधवार को सुबह के समय वह तलेरू में चमेरा बांध के पास गया तथा अपने जूते उतारकर बांध के गहरे पानी में कूद गया। युवक को छलांग लगाते हुए वहां पर मौजूद कुछेक लोगों ने देख लिया, जिन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लापता युवक को तलाशने की काफी कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं लग सका। इसके बाद गोताखोरों की टीम को बुलाया गया, जो युवक की तलाश करने में लगी रही। खबर लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया था।

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि तलेरू के पास युवक ने बांध में छलांग लगाई है। उसकी तलाश की जा रही है। इसके लिए गोताखोर बुलाए गए हैं। जल्द युवक को तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed