फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   आज सुबह साढ़े नौ बजे आएगा ‘भूकंप’

आज सुबह साढ़े नौ बजे आएगा ‘भूकंप’

Wed, 07 Feb 2018 09:36 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
आज सुबह साढ़े नौ बजे आएगा ‘भूकंप’
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिला प्रशासन आठ फरवरी को मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन करेगा। मॉक ड्रिल भूकंप के आने के बाद की परिस्थितियों पर आधारित रहेगी। उपायुक्त एवं इन्सिडेंट रिस्पांस सिस्टम के रिस्पॉन्सिबल अधिकारी (आरओ ) हरिकेश मीणा ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर सूचना विज्ञान केंद्र के सभागार में मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 8 फरवरी को मॉक ड्रिल के मुताबिक सुबह 9:30 बजे सायरन के जरिये भूकंप आने की सूचना प्राप्त होगी।
भूकंप की सूचना मिलते ही उपायुक्त समेत अन्य अधिकारी इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर पहुंचेंगे। इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में उपायुक्त भूकंप को लेकर ऑपरेशन सेक्शन, प्लानिंग सेक्शन और लॉजिस्टिक सेक्शन के मुखिया अधिकारियों के साथ बैठक करके बचाव एवं राहत की रणनीति तय करेंगे। इसके बाद सभी इंसिडेंट कमांडर पुलिस लाइन में स्थापित होने वाले स्टेजिंग एरिया में पहुंचेंगे। चूंकि भूकंप के बाद संचार नेटवर्क और बिजली नेटवर्क भी प्रभावित होगा, इसलिए एक-दूसरे के साथ निर्देश और सूचनाओं का आदान-प्रदान वायरलेस व्यवस्था के जरिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चंबा शहर में मॉक ड्रिल को राजीव गांधी शॉपिंग कांपलेक्स, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उपायुक्त कार्यालय परिसर, जनसाली मोहल्ला और एनएचपीसी आवासीय कॉलोनी में इंसिडेंट कमांडरों और टास्क फोर्स की मौजूदगी में संपन्न किया जाएगा। इसमें मॉक ड्रिल के लिए भूकंप की तीव्रता को रिक्टर पैमाने पर 7.2 माना जाएगा। मॉक ड्रिल के लिए पांच इंसिडेंट कमांडर रहेंगे। इनमें क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम शुगल सिंह, एसडीएम चंबा दीप्ति मंढोत्रा, कृषि उपनिदेशक धर्मचंद डोगरा और बागवानी उप निदेशक कृष्ण लाल शर्मा होंगे।
विज्ञापन

राजीव गांधी शॉपिंग कांप्लेक्स को इंसिडेंट एरिया नंबर-1 ,राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा को इंसिडेंट एरिया-2, उपायुक्त कार्यालय परिसर को इंसिडेंट एरिया-3, जनसाली मौहल्ला को इंसिडेंट एरिया-4, जबकि एनएचपीसी आवासीय कॉलोनी को इंसिडेंट एरिया-5 बनाया गया है। ऑपरेशन सेक्शन के चीफ की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर को दी गई है। प्लानिंग सेक्शन चीफ भू अर्जन अधिकारी विजय कुमार जबकि लॉजिस्टिक सेक्शन चीफ तहसीलदार चंबा मनोज कुमार रहेंगे। बैठक में अधीक्षण अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य आरके वर्मा, सहायक आयुक्त रम्या चौहान, पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र चौधरी, डिप्टी कमांडेंट केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल जितेंद्र, जिला परियोजना अधिकारी सर्व शिक्षा अभियान सुमन कुमार, योजना अधिकारी गौतम शर्मा, जिला कोष अधिकारी तेज सिंह खन्ना, परियोजना अधिकारी डीआरडीए संजीव ठाकुर, अग्नि शमन अधिकारी कुबज सिंह, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति विजेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जीत सिंह ठाकुर, कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुभाष चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed