फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा अस्पताल में मरीजों से मिलने का समय निर्धारित

चंबा अस्पताल में मरीजों से मिलने का समय निर्धारित

Mon, 29 Jan 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
चंबा अस्पताल में मरीजों से मिलने का समय निर्धारित
doctor and patient - फोटो : demo pic

प्रवीण कुमार

विज्ञापन

चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सुविधाओं को लेकर व्यवस्था में कई प्रकार के बदलाव किए गए हैं। इसमें वार्डों में भीड़ को देखते हुए मरीजों से मिलने का समय निर्धारित किया गया है। अब तीमारदार पूरा दिन भी मरीजों से नहीं मिल पाएंगे। तीमारदारों का मरीजों से मिलने के लिए समय सुबह साढ़े ग्यारह बजे से लेकर दोपहर दो बजे और शाम को चार बजे से छह बजे तक रहेगा। इसके अलावा तीमारदार को मरीजों को आराम करने के लिए अकेला छोड़ना होगा। इससे अस्पताल में तीमारदारों की भीड़ में भी कमी आएगी। जबकि अस्पताल में डॉक्टरों के राउंड का समय पुराना ही रहेगा। वहीं चंबा अस्पताल में स्थित दवाइयों के स्टोर को टीबी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। अब अस्पताल की सारी दवाईयां टीबी अस्पताल से आएंगी। दवाई स्टोर को खाली करके लोगों के आने-जाने के लिए खुला रास्ता बनाया गया है। अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों का प्रवेश मुख्य द्वार से होगा। जबकि बाहर जाने के लिए अस्पताल के पीछे से आवाजाही की व्यवस्था की गई है। यह रास्ते अस्पताल में पहले से मौजूद थे। मगर दवाइयों का स्टोर होने के कारण इनका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा था। इसको लेकर प्रबंधन की ओर से जल्द ही अस्पताल के बाहर सूचना पट्ट भी लगाए जाएंगे। ताकि अस्पताल में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़े।


अस्पताल में किए कई फेरबदल : डॉ. अनिल ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि अस्पताल में कुछ फेरबदल किए गए हैं। इसके बारे में सूचना पट्ट लगाए जा रहे हैं। ताकि मरीजों और तीमारदारों को किसी परेशानी नहीं उठानी पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed