{"_id":"5a300c124f1c1b0d698c18a1","slug":"201513098258-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल कर्मियों की हड़ताल, जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल कर्मियों की हड़ताल, जमकर नारेबाजी
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। बीएसएनएल के सभी राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारी और कर्मचारी मंगलवार से दो दिनों की हड़ताल पर शुरू चले गए हैं। विभिन्न मांगों के चलते निगम के अधिकारी और कर्मचारी प्रबंधन से नाराज हैं। प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों में पीडी डोगरा, पीडी नाग, मनीष कुमार, जोगिंद्र सिंह, गगन सिंह, उत्तम चंद, तिलक राज, स्वरूप सिंह, सोभिया राम, गगन सिंह, बृज लाल, अंकित गुप्ता, कृष्ण कुमार, राजकुमार, मीरा देवी, वीना देवी, संदीप कुमार, सुरिंद्र कुमार, जैसी राम और राजेश कुमार ने संयुक्त बयान में बीएसएनएल में अलग टावर कंपनी बनाने का पुरजोर विरोध किया है। इसके अलावा समय पर बीएसएनएल को ग्रामीण क्षेत्रों में डिजीटल सेवाओं के लिए उचित स्पेक्ट्रम प्रदान न करने के बारे और एक जनवरी 2017 से देय तीसरा पीआरसी वेतन जारी करने में निगम देरी कर रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि मांगों को लेकर कई बार पत्राचार किया गया है। मगर अभी तक उक्त विषयों पर प्रबंधन ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की है। इस बात को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों में काफी रोष है। हड़ताली कर्मचारियों ने आग्रह किया है कि उक्त विषयों को लेकर उचित कार्यवाही की जाए। अन्यथा उन्हें मजबूरन उग्र प्रदर्शन करना पड़ेगा।