{"_id":"5a09a87e4f1c1b65548bcdde","slug":"201510582398-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय सीनियर ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में चंबा की टीम का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय सीनियर ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में चंबा की टीम का दबदबा
Mon, 13 Nov 2017 10:00 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
चम्बा फटाफट
हमीरपुर में आयोजित ओपन कबड्डी टूर्नामेंट के पहले मैच में विजेता रहे चंबा के
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राज्य स्तरीय सीनियर ओपन कबड्डी प्रतियोगिता के अहम मुकाबले में जिला चंबा की कबड्डी टीम ने सिरमौर की टीम को पटकनी लगाकर क्वार्टर फाइनल की राह पक्की की है। जिला हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में चंबा की कबड्डी टीम ने जीत के साथ आगे पग बढ़ाया है। जानकारी देते हुए जिला कबड्डी संघ चंबा के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह मनकोटिया ने बताया कि रविवार को जिला चंबा से 12 सीनियर कबड्डी खिलाड़ियों की टीम कोच मोहम्मद रफी और मैनेजर की अगुवाई में हमीरपुर के लिए रवाना हुई थी। रावमापा हमीरपुर के प्रांगण में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेश भर के बेहतरीन टीमें भाग ले रही हैं। सोमवार को राज्य स्तरीय सीनियर ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का एक मैच चंबा बनाम सिरमौर के बीच खेला गया। इस मैच में चंबा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सिरमौर की टीम को 22 अंकों के साथ पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की है। चंबा की सीनियर ओपन कबड्डी टीम में मंजूर अख्तर, सतनाम सिंह, इंद्रदीप सिंह, कुलविंद्र सिंह, अवतार सिंह, विजय कुमार, इंदरजीत सिंह, रतन सिंह, अमित कुमार, हितेश कुमार और पंकज कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।