फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मुुंढारा क्षेत्र में बंदरों का आतंक

मुुंढारा क्षेत्र में बंदरों का आतंक

Mon, 06 Nov 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
मुुंढारा क्षेत्र में बंदरों का आतंक

विज्ञापन
गैहरा(चंबा)। ग्राम पंचायत गैहरा के मुंढारा, घालू, मुहरैना और चलाड़ी गांवों में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। उत्पाती बंदर किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मक्की की फसल को तो बंदरों ने पहले ही नष्ट कर दिया है। अब गेहूं की बिजाई करने से पहले भी उन्हें सोचना पड़ रहा है। इससे लोगों को बार-बार खेतों में बंदरों को भगाने के लिए जाना पड़ता है। लोगों ने बताया कि गांवों में बंदरों की संख्या बढ़ गई है। भादर राम, गाडू राम, जय सिंह, सुभाष कुमार, गुड्डू राम, कुलदीप सिंह ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र से बंदरों को पकड़कर ले जाया जाए और बंदरों की नसबंदी करवाई जाए। ताकि उनकी फसलों को कम नुकसान पहुुंचे। किसानों ने बताया कि बंदरों की आतंक की वजह से उनकी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाती है। हालत यह है कि फसल से वह बिजाई का खर्चा भी नहीं निकाल पाते हैं। इस वजह से क्षेत्र के कई किसान खेतीबाड़ी छोड़ चुके हैं। इससे उनके लिए गुजर बसर करना भी मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के किसानों ने वन विभाग से गुहार लगाई है कि उनकी फसलों को बंदरों से बचाने के लिए उन्हें यहां से पकड़ कर जंगली क्षेत्रों में छोड़ जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed