{"_id":"5a00a2584f1c1bd1538bb3c6","slug":"201509991000-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे की जनता को कांग्रेस पर है पूरा विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे की जनता को कांग्रेस पर है पूरा विश्वास
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सूबे की जनता को कांग्रेस और मुझ पर पूरा विश्वास है। प्रदेश की जनता कांग्रेस से दिल से जुड़ी है क्योंकि क्षेत्रवाद की राजनीति करने में कांग्रेस बिल्कुल भी विश्वास नहीं रखती है। वह सोमवार को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबा सदर से दो बार लगातार कांग्रेस हारी है। मगर इस बार कांग्रेस चंबा सदर से पूरी ताकत के साथ कम बैक करेगी। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू ने भी जन समूह को संबोधित किया। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अपने पांच साल कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को कई बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्मचारियों को तीन साल में नियमित करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। आगामी विस चुनावों के लिए जारी घोषणा पत्र में भी कर्मचारियों, किसानों और बेरोजगारों के लिए कांग्रेस ने काफी कुछ शामिल किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को एक लाख का ऋण प्रदान किया जाएगा। जबकि कर्मचारियों की लंबित मांग पुरानी पेंशन प्रणाली को भी बहाल किया जाएगा। चुनाव जीत जाने के बाद कांग्रेस सरकार बनते ही कर्मचारियों को दो साल की अवधि बीत जाने के बाद नियमित किया जाएगा।