फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   200 km run to get MRI done

Chamba News: एमआरआई करवाने के लिए लगानी पड़ रही 200 किमी की दौड़

Tue, 07 Mar 2023 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 07 Mar 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
200 km run to get MRI done
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में एमआरआई मशीन खराब होने से मरीजों को एमआरआई करवाने के लिए 150 से 200 किलोमीटर का सफर तयकर टांडा या पठानकोट का रुख करना पड़ रहा है। निजी लैबों में एमआरआई करवाने की एवज में लोगों को पांच से दस हजार रुपये का खर्च उठाना पड़ रहा है जबकि मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों को यह सुविधा निशुल्क मिलती है।
विज्ञापन

मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि विदेश से खरीदकर लाई गई एमआरआई मशीन यदि दुरुस्त हो जाती है तो उन्हें टेस्ट करवाने के लिए जिले से बाहर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि बिना एमआरआई के चिकित्सक भी मरीज का समय पर उपचार शुरू नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान डॉक्टर ने एमआरआई करवाने का परामर्श दिया। इसके बाद ही उपचार शुरू होगा लेकिन, मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन खराब होने से अब टांडा का रुख करना पड़ रहा है। अब आने-जाने के समय के साथ खर्चा भी अधिक होगा। -हिमतो देवी, भरमौर निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के अति पिछड़े क्षेत्र चुराह से ताल्लुक रखती हूं। मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार के दौरान चिकित्सक ने एमआरआई करवाने की सलाह दी है। चंबा में एमआरआई की मशीन खराब होने के कारण अब टांडा या निजी क्लीनिक में एमआरआई करवाने के लिए जाना पड़ेगा। इसका खर्च 5,000 से 10,000 रुपये रहेगा। -प्रीति देवी, तीसा निवासी।

उपचार के दौरान चिकित्सक ने एमआरआई करवाने के लिए लिखा है लेकिन चंबा में मशीन के खराब होने के कारण अब टांडा मेडिकल कॉलेज जाना पड़ा। टांडा मेडिकल कॉलेज में भी एक माह बाद की तारीख दी। निजी क्लीनिक में पांच हजार में एमआरआई हुआ। -रबीना बेगम, हरदासपुरा निवासी।

चिकित्सक ने एमआरआई करवाने की सलाह दी है। एमआरआई करवाने के लिए अब टांडा जाना पड़ेगा। टेस्ट की रिपोर्ट आने पर ही इलाज शुरू हो पाएगा। इतने पैसे नहीं हैं कि निजी अस्पताल में जाकर एमआरआई करवा सकूं। ज्ञानो राम, छतराड़ी निवासी।


मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि एमआरआई मशीन में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए इंजीनियर बुलाए गए हैं। जल्द मरीजों को एमआरआई सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed