फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   200 families in darkness for a week, students studying in candle flame

Chamba News: एक हफ्ते से अंधेरे में 200 परिवार, मोमबत्ती की लौ में पढ़ रहे विद्यार्थी

Thu, 12 Dec 2024 11:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 12 Dec 2024 11:14 AM IST
विज्ञापन
200 families in darkness for a week, students studying in candle flame
चंबा। चुराह उपमंडल ग्राम पंचायत जुंगरा के गांव धनावल, हंसरूडी, गड़, गनेड़ और कुकडोई में एक सप्ताह से अंधेरा पसरा हुआ है। धनावल गांव के समीप 25 केवी क्षमता का ट्रांसफॉर्मर जलना इसकी मुख्य वजह बताई जा रही है। बिजली गुल होने से गांंवों के 200 परिवार अंधेरे में ही सर्द रातें काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


साथ ही शीतकालीन परीक्षाएं देने वाले बच्चों को मोमबत्ती की लौ तले ही शिक्षा हासिल करनी पड़ रही हैं। क्षेत्र में बिजली गुल होने से निर्माणाधीन मकानों के कार्य बंद पड़े हुए हैं। सबसे अधिक मुसीबतें बीमार लोगों की बढ़ गईं हैं। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन को चेताया है कि प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र में खराब पड़े ट्रांसफार्मर की जगह पर नया ट्रांसफार्मर स्थापित करवा कर उन्हें राहत प्रदान करवाई जाए।
विज्ञापन

ग्रामीण देव राज, कुलदीप राणा, लाल चद, प्रमोद, राज कुमार, जरीफ खान, हुसैन खान, गुलाम हुसैन, कर्म सिंह, भाग सिंह और हिम्मत सिंह ने बताया कि बिजली सप्लाई गुल होने बारे कई बार विद्युत बोर्ड अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। बावजूद इसके अभी तक समस्या का समाधान न होने से उनकी मुसीबतें काफी बढ़ गई हैं। बिजली बंद होने से ग्रामीणों को अपने मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरी गांवों का रुख करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, ग्रामीण चाह कर भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल तक नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इलेक्ट्रीशियन और मेकेनिकों का कार्य ठप पड़ा हुआ है तो वहीं, आटा चक्की मशीनें भी बंद पड़ी हुईं हैं। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता से क्षेत्र में बिजली की नया ट्रांसफार्मर स्थापित करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला उनके ध्यान में हैं। ट्रांसफार्मर की मरम्मत करवा कर जल्द ही व्यवस्था को सुचारू करवा दिया जाएगा।
अमित ठाकुर, सहायक अभियंता, विद्युत बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed