फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   20-year-old Anvita has excelled in her studies and art, becoming a successful artist.

Chamba News: पढ़ाई संग कला में दिखाया कमाल, 20 साल की अन्वीता बनीं सफल आर्टिस्ट

Sun, 02 Nov 2025 10:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 02 Nov 2025 10:47 AM IST
विज्ञापन
20-year-old Anvita has excelled in her studies and art, becoming a successful artist.
महिला उत्थान
विज्ञापन


शौक को बनाया रोजगार का जरिया, पार्लर खोलकर हासिल की अपनी पहचान
अब 25 लड़कियों को सिखा चुकी हैं हुनर, दे रहीं आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा जिले की मिनी अन्वीता ने सिर्फ 20 साल की उम्र में वो कर दिखाया है जो कई लोगों के लिए सपना होता है। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने अपने मेकअप और ब्यूटी आर्ट के शौक को निखारा और उसी को रोजगार का जरिया बना लिया। जांलधर में जाकर छोटी सी उम्र में काम सीखा। मिनी ने अपने दम पर ब्यूटी पार्लर की शुरुआत की, और धीरे-धीरे अपने हुनर से इलाके में पहचान बनाई। आज वे न केवल एक सफल आर्टिस्ट हैं, बल्कि अब तक 25 लड़कियों को पार्लर का काम सिखा चुकी हैं, ताकि वे भी आत्मनिर्भर बन सकें। मिनी अन्विता का कहना है कि जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते, कोई और नहीं करेगा। मेहनत और लगन ही असली सफलता की चाबी है। उनकी यह प्रेरक कहानी आज चंबा की हर युवती के लिए एक मिसाल बन चुकी है। उनका कहना है कि उन्हें बचपन से ही आर्टिस्ट बनने का सपना था। पहले वह खुद ही मोबाइल पर सीखती थी। लेकिन, फिर वह जालंधर जैसे बड़े शहर में काम सीखने गई तो वापिस लौटकर अपनी नई पहचान बनाई और बचपन के सपने को हकीकत में बदल दिया। आज वह कई दुल्हनों की पसंद बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed