फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   20 thousand teenagers applied second dose of corona

20 हजार किशोरों को लगाई कोरोना की दूसरी डोज

Mon, 14 Feb 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
20 thousand teenagers applied second dose of corona
चंबा। जिले के 32 हजार किशोरों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए कोरोना की दूसरी डोज लगाई जा रही है। बीस हजार किशोरों को दूसरी डोज लग चुकी है। जबकि, अन्य किशोरों को दूसरी डोज लगाने का क्रम जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें किशोरों को स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर वैक्सीन लगा रही हैं। कोरोना की तीसरी लहर में कम उम्र वाले किशोरों के ज्यादा संक्रमित होने की संभावना है। इसके लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने 15 से 18 वर्ष की आयु वाले किशोरों को वैक्सीन लगाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इस अभियान के जरिये जिले के सभी किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लगवाई जा चुकी है। टीमों ने बर्फबारी में दूरदराज के स्कूलों में जाकर किशोरों को वैक्सीन लगाने का कार्य किया। पहली डोज को 28 दिन पूर्ण हो चुके हैं, जिसके चलते अब किशोरों को दूसरी डोज लगाई जा रही है। तीसरी लहर में अगर किशोर कोरोना संक्रमण की चपेट में आते हैं तो उनकी जान को ज्यादा खतरा नहीं होगा।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन अभियान की समन्वयक डॉक्टर शैलजा सूर्या ने बताया कि राज्य से चंबा जिले को जो लक्ष्य मिला था, विभाग ने उस लक्ष्य से अधिक किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई है। दूसरी डोज लगाने का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed