फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   2.80 lakh fine to the contractor for hanging the work of government building

सरकारी भवन का काम लटकाने पर ठेकेदार को 2.80 लाख जुर्माना

Thu, 19 Aug 2021 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
2.80 lakh fine to the contractor for hanging the work of government building
चंबा। लोक निर्माण विभाग ने काम में लेटलतीफी करने वाले चार ठेकेदारों को नोटिस जारी किए हैं। साथ ही सरकारी भवन का कार्य समय पर पूरा न करने वाले एक ठेकेदार को दो लाख अस्सी हजार रुपये जुर्माना किया है। चीलबंगला में लोक निर्माण विभाग की ओर से एक सरकारी भवन का कार्य करवाया जा रहा था लेकिन, भवन का निर्माण करवाने वाला ठेकेदार कार्य को काफी धीमी गति से करवा रहा था। कार्य को तेजी से करवाने के लिए विभाग ने कई बार ठेकेदार को आदेश भी जारी किए। बावजूद इसके, ठेकेदार अपनी मनमर्जी से कार्य करने में लगा रहा। इसको लेकर विभाग ने अब ठेकेदार को दो लाख अस्सी हजार का जुर्माना किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा चार सड़कों के निर्माण कार्य में लेटलतीफी करने वाले ठेकेदारों को भी विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। इन ठेकेदारों को काम में तेजी लाने के आदेश दिए गए हैं। इसके बावजूद अगर ठेकेदार निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाते हैं तो विभाग ठेकेदारों को जुुर्माना लगाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मसरूंड, कुरैणा, घरमाणी और समौथा सड़क के निर्माण कार्य करवाने वाले ठेकेदार सड़कों का कार्य समय पर पूरा नहीं कर रहे हैं। इसके चलते संबंधित क्षेत्र के गांव सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पा रहे हैं। गांववासी सड़क के धीमी गति से चल रहे कार्यों को लेकर लोनिवि के पास शिकायतें कर रहे हैं। इसको लेकर विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार ठेकेदारों को नोटिस जारी कर दिए हैं। ठेकेदारों को तय सीमा अवधि में सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए हैं। समय पर कार्य पूरा नहीं करने वालों के खिलाफ विभाग सख्ती से कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि सरकारी भवन का कार्य लेटलतीफी से करने पर एक ठेकेदार को 2.80 लाख रुपये जुर्माना किया गया है। इसके अलावा सड़कों के कार्य में देरी करने वाले चार अन्य ठेकेदारों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। अगर ठेकेदार समय पर कार्य पूर्ण नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed