{"_id":"5cc07de5bdec225eea0d5ad7","slug":"191556119013-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजोत्रा पंचायत के लोग लोकसभा चुनावों में दबाएंगे नोटा का बटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजोत्रा पंचायत के लोग लोकसभा चुनावों में दबाएंगे नोटा का बटन
विज्ञापन
भजोत्रा पंचायत के लोग लोकसभा चुनावों में दबाएंगे नोटा
पंचायत स्वास्थ्य और सड़क जैसी सुविधाएं न मिलने से गुस्साए ग्रामीण
बोले, कई बार बदली सरकारें, पंचायत में नहीं पहुंचीं मूलभूत सुविधाएं
इस बार चुनाव में नोटा का बटन दबाकर जताएंगे अपनी नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत भजोत्रा के लगभग दस गांवों में मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में नोटा दबाने का मन बनाया है। ग्रामीणों का कहना है कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाईं। इसी के चलते अब पंचायत के बाशिंदों ने नोटा दबाकर नाराजगी जाहिर करने का मन बनाया है। प्रदेश में हर पांच वर्ष बाद सरकारें बदलती रहीं, लेकिन भजोत्रा पंचायत के उक्त दस गांवों की तस्वीर नहीं बदल पाई है। आलम यह है कि इन गांवों में न सड़क सुविधा है, न स्वास्थ्य सुविधा, न ही किसी नेटवर्क कंपनी का मोबाइल सिग्नल है और न ही डाकघर भजोत्रा ऑनलाइन हो पाया है। इसका सीधा असर लोगों की रोजमर्रा कार्यों पर पड़ रहा है । ऐसे में लोग दुविधा में हैं कि आखिर किसको दें अपना वोट, जो उनके इलाके का विकास कर सके ।
इस क्षेत्र की स्थिति देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार के नुमाइंदे यहां ध्यान नहीं देना चाहते चाहते वो वर्तमान सरकार हो या पूर्व की सरकार ही रही हो। अब आलम यह है कि लोगों का सरकारों पर से विश्वास उठता जा रहा है और वे नोटा दबाने का मन बना रहे हैं । भजोत्रा पंचायत के सगोटी, हला, मोण, दिभाला, गतका, खड़कोटा, ख्लोह, पंजोगा, वेलणू, नगवाड़ी और गोहल गांवों के लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। स्थानीय लोगों मोण निवासी देवी सिंह, किरपा राम, निधिया राम, प्रमोद कुमार, सुरिंदर कुमार, कर्म चंद का कहना है कि आजादी के 7 दशक बीत जाने के बाद भी उनके गांवों में सड़क जैसी मूलभूत सुविधा नहीं पहुंच पाई हैं। इस कारण उन्हें दो घंटे पैदल चलकर सड़क पर पहुंच कर गाड़ियां लेनी पड़ रही हैं। इसके चलते लोगों को भारी समस्या से रूबरू होना पड़ता है।
विधायक प्राथमिकता में डाली है सड़क
डलहौजी की विधायक आशा कुमारी ने बताया कि सरोटी के लिए सड़क निर्माण संबंधी कार्य को उन्होंने एमएलए प्राथमिकता में डाला है। इसे मंजूरी मिलते ही सड़क का कार्य आरंभ करवा दिया जाएगा। कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन काल में क्षेत्र में विकास की धारा प्रवाहित हुई है। जबकि, इसके उलट बीजेपी की ओर से क्षेत्र में जरा सा भी विकास नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन
सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास करेंगे
भाजपा जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस की विधायक आशा कुमारी की ओर से क्षेत्र में विकास के लिए कोई भी ठोस पग नहीं उठाए गए हैं। यही कारण है कि भजोत्रा पंचायत में विकास की धारा प्रफुटित ही नहीं हो पाई है। कहा कि बीजेपी की ओर से अपने स्तर पर इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।