फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   एक करोड़ छब्बीस लाख में नीलाम हुए खज्जियार के दो बैरियर

एक करोड़ छब्बीस लाख में नीलाम हुए खज्जियार के दो बैरियर

Mon, 25 Feb 2019 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
एक करोड़ छब्बीस लाख में नीलाम हुए खज्जियार के दो बैरियर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में वन्य प्राणी विभाग के लगाए गए दो बैरियर एक करोड़ 26 लाख रुपये में नीलाम हुए हैं। यह बेरियर लक्कड़मंडी और मियाड़ी गला में स्थापित हैं। पिछले वर्ष यह बैरियर 70 लाख में नीलाम हुए थे। जबकि इस वर्ष विभाग को 55 लाख रुपये अधिक दाम पर नीलाम हुए हैं। इन दोनों बैरियर पर खज्जियार जाने वाले वाहनों का पार्किंग और ग्रीन एसेस शुल्क लिया जाता है। पहले यह कार्य विभाग अपने स्तर पर करता था। मगर कुछ वर्षों से अब इन बैरियरों को नीलाम करके ठेकेदारों को दिया जा रहा है। विभाग बैरियर नीलाम कर ठेकेदार से मोटी रकम वसूल लेता है। ठेकेदार खज्जियार जाने वाले वाहनों से पार्किंग और ग्रीन एसेस के नाम पर पर्ची काट कर अपनी रकम को पूरा करते हैं।

बैरियर पर पार्किंग और ग्रीन एसेस की एक साथ पर्ची काटे जाने को लेकर पर्यटक समेत स्थानीय लोग लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। खज्जियार जाने वाले पर्यटक होटलों में गाड़ियां पार्क करते हैं। जबकि उनसे पार्किंग का शुल्क एडवांस में काट लिया जाता है। इसलिए लोग मांग कर रहे थे कि पार्किंग का शुल्क उन्हीं से लिया जाए, जोकि वाहनों को पार्किंग में खड़ा करते हैं। इसको लेकर विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया था कि बैरियर पर एडवांस में पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। फिलहाल नए टेंडर में इस तरह का कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इसके कारण वाहन चालकों को बैरियर पर ही पहले की तरह एडवांस में पार्किंग और ग्रीन एसेस शुल्क अदा करना होगा। छोटी गाड़ियों के लिए यह शुल्क 100 रुपये, टेंपो के लिए 200 और बसों व बडे वाहनों के लिए 300 रुपये रहेगा। डीएफओ निशांत मंढोत्रा ने बताया कि पार्किंग और ग्रीन एसेस शुल्क को लेकर अलग-अलग करने पर विचार किया जा रहा है। इसको लेकर जल्द ही ईको टूरिज्म सोसायटी की बैठक भी बुलाई गई है। सोसायटी में इसको लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed