{"_id":"5c66eaa0bdec22739f757a3f","slug":"191550248608-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसा क्षेत्र के लिए भेजी गई राशन की अतिरिक्त खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसा क्षेत्र के लिए भेजी गई राशन की अतिरिक्त खेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसा के लिए भेजी राशन की अतिरिक्त खेप
दुर्गम इलाकों में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट्स भी स्थापित किए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। मौसम विभाग की ओर से अगले हफ्ते के लिए जारी अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने तीसा क्षेत्र के लिए राशन की अतिरिक्त खेप भेज दी है। चुराह घाटी के ऊपरी क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ है। अलर्ट को देखते हुए तीसा क्षेत्र के राशन डिपो के लिए 499 क्विंटल गेहूं, 331 क्विंटल चावल, जबकि 49 क्विंटल चीनी की आपूर्ति कर दी गई है। इसके अलावा 10992 लीटर खाद्य तेल और 169 क्विंटल दालें उपलब्ध करवा दी गई हैं। हरिकेश मीणा ने मुख्य सचिव के साथ हुई वीडियो कान्फ्रेंसिंग के बाद आपदा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के बाद कहा कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम को राशन की आपूर्ति पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
पंचायत सचिवों और पटवारियों को भी अपने अपने क्षेत्रों में खाद्यान्नों की उपलब्धता के अलावा बर्फबारी और वर्षा की वजह से होने वाले नुकसान की तुरंत सूचना देना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि मौसम और वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर जिले के लिए केरोसिन के अतिरिक्त कोटे को लेकर भी मामला उठाया गया है। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिले में आपदा प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के मकसद से जिले में स्थित पुलिस थानों और पुलिस चौकी के अलावा कुछ अन्य चिह्नित जगह पर टीमें गठित की जाएंगी। इन टीमों में जहां स्थानीय स्तर के विभिन्न विभागीय कर्मचारियों के नाम शामिल होंगे, वहीं क्षेत्र के कुछ वालंटियर्स को भी टीमों में रखा जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत टीमों को सक्रिय किया जा सके। उन्होंने कहा कि मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट्स भी स्थापित किए जाएंगे, ताकि बिजली की अनुपलब्धता के बावजूद मोबाइल की चार्जिंग सुविधा मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार से पांगी घाटी के लिए हेलीकॉप्टर की उड़ानें गगल से करवाने का भी मामला उठाया गया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर मुख्य सचिव ने भी निर्देश जारी कर दिए हैं कि यदि रोहतांग से संभव न हो तो गगल से चंबा होते हुए पांगी जाने के विकल्प को भी फ्लाइट शेड्यूल में शामिल किया जाए। उपायुक्त ने सोलर बैटरी चार्जर स्थापना को लेकर भी पुलिस विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यक धनराशि जारी कर दी जाएगी।