फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जनमंच में छाया एक वर्ष बाद भी मनरेगा का मेहनताना न मिलने का मुद्दा

जनमंच में छाया एक वर्ष बाद भी मनरेगा का मेहनताना न मिलने का मुद्दा

Sun, 04 Nov 2018 10:50 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
जनमंच में छाया एक वर्ष बाद भी मनरेगा का मेहनताना न मिलने का मुद्दा

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी पंचायत घर में रविवार सुबह 11 बजे छठे जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनमंच में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और लोगों की समस्याओं को सुना। जनमंच के दौरान एक वर्ष से मनरेगा के तहत मेहनताना न मिलने से निराश ग्रामीण स्वास्थ्य मंत्री से मिले। भुनाड़ डियूर, कंधवारा, सनूंह के ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष से मनरेगा का मेहनताना नहीं मिलने से उन्हें परिवारों के पालन-पोषण में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। आलम, यह है कि घर चलाना और बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन करने के लिए उन्हें उधारी पर पैसे लेने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें अपनी मेहनत की कमाई हासिल करने के लिए भी परेशानियां उठानी पड़ रही। ग्रामीणों की व्यथा सुनकर स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने जिलाधीश चंबा हरिकेश मीणा, बीडीओ सलूणी को लंबे समय से ग्रामीणों को उनका मेहनताना प्रदान न करवाए जाने के मामले पर हैरानी व्यक्त की।

विपिन परमार ने तीन दिनों के भीतर ग्राम रोजगार सेवकों की तनख्वाह से ग्रामीणों को मेहनताना अदा करने के बारे में निर्देश दिए। इसके अलावा जनमंच के दौरान आईटीआई भवन सलूणी, टीचर हॉस्टल सलूणी और आयुर्वेदिक विभाग के भवनों के खंडहरों में तब्दील होने का मुद्दा भी छाया रहा। ग्रामीणों के मुताबिक वर्ष 2006 में आईटीआई सलूणी का भवन बनाया गया था। इस आईटीआई के भवन में 2006 से लेकर 2015 तक बाकायदा महाविद्यालय चलाया गया और छात्र-छात्राओं की कक्षाएं भी चलती रही। इसके बाद वर्ष 2015 में महाविद्यालय का नया भवन निर्मित होने पर महाविद्यालय को यहां से शिफ्ट कर दिया गया। तीन वर्षों से आईटीआई सलूणी का भवन खाली पड़ा है। इस कारण ये भवन खंडहर में तब्दील हो रहा है। इसके अलावा टीचर हॉस्टल सलूणी के भवन का निर्माण 2011 में हुआ था। टीचर हॉस्टल भवन का भी उपयोग न होने से यह भवन भी खस्ताहाल हो चुका है। इतना ही नहीं, वर्ष 2011 में 20 लाख की राशि खर्च कर बनाया गया आयुर्वेदिक विभाग का भवन भी उपयोग न होने की सूरत में खंडहर हो चुका है। जनमंच में बताया गया कि आयुर्वेदिक विभाग के नए भवन में तीन माह तक कार्य भी होता रहा। तीन माह के बाद अकारण ही आयुर्वेदिक विभाग यहां से पुराने भवन में चला गया। इसके बाद
विज्ञापन

इसकी सुध तक नहीं ली गई है। जनमंच के समक्ष पहुंची इस शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने जिलाधीश चंबा को निर्देशित किया गया कि वह दस दिनों के भीतर उक्त भवनों को संबंधित विभागों को सौंपकर इस संदर्भ में रिपोर्ट सरकार को भेेेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत घर सलूणी में आयोजित छठे जनमंच के दौरान 567 शिकायतें पहुंची। इन शिकायतों के आधार पर 533 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। जबकि, शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री गृहिणी योजना के तहत 170 महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिलाधीश चंबा हरिकेश मीणा, पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे। जिले में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के दौरान बेहतरीन कार्य करने पर जिलाधीश चंबा हरिकेश मीणा और पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका की स्वास्थ्य मंत्री ने तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने बेहतरीन कार्य को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed