फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सिलिंडर में गैस की जगह पानी भरकर उपभोक्ता को भेजा

सिलिंडर में गैस की जगह पानी भरकर उपभोक्ता को भेजा

Thu, 18 Oct 2018 11:19 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
सिलिंडर में गैस की जगह पानी भरकर उपभोक्ता को भेजा

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। शहर की एक गैस एजेंसी से सिलिंडर में गैस की जगह पानी भरकर उपभोक्ता को भेज दिया गया। इसकी शिकायत एक दंपती ने वीरवार को एसडीएम चंबा दिप्ती मंढोत्रा से की। इसमें दंपती ने गैस ऐजेंसी की कारगुजारी के बारे में बताया। इसके साथ ही नया सिलिंडर दिलवाने की मांग रखी। दंपती की मांग को जायज ठहराते हुए एसडीएम ने संबंधित गैस ऐजेंसी के मालिक को निर्देेश दिए कि दंपती को शीघ्र नया सिलिंडर मुहैया करवाया जाए। एसडीएम के निर्देश के बाद दंपती को नया सिलिंडर मिल गया है। मगर इस मामले से शहर में चल रही अव्यवस्था उजागर हो गई है।


रविंद्र कुमार निवासी सराहन ने बताया कि मंगलवार को करियां स्थित गैस ऐजेंसी में सिलिंडर भरवाया। जब वह सिलिंडर में गैस भरवाकर घर पहुंचे और चूल्हे के साथ सिलिंडर को लगाकर जलाने की कोशिश की तो सिलिंडर से पानी बहना शुरू हो गया। इससे बुरी तरह से सहम गए। उन्होंने सिलिंडर को उठाकर खेत में पहुंचाया। यहां पर पेन के जरिये सिलिंडर से पानी को निकाला। पानी निकालने के बाद दोबारा उन्होंने सिलिंडर चूल्हे के साथ लगाया। इसके बाद गैस जल पड़ी। मगर सिलिंडर की गैस कुछ ही देर में खत्म हो गई। इसको लेकर उन्होंने एसडीएम चंबा से गैस ऐजेंसी मालिक की शिकायत की। इसके साथ ही पानी से भरे सिलिंडर को बदलने की गुहार लगाई। उनकी समस्या को देखते हुए एसडीएम ने उनका सिलिंडर बदलवाकर नया सिलिंडर प्रदान करने के निर्देश गैस ऐजेंसी मालिक को दिए। एसडीएम चंबा दिप्ती मंढोत्रा ने बताया कि उनके पास सिलिंडर में पानी होने के बारे में शिकायत पहुंची थी। इस बारे में डीएफएससी चंबा को समस्या का समाधान करवाने के बारे में निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed