{"_id":"5bad110b867a557ecc328115","slug":"191538068747-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किलाड़ बाजार में छह दिनों से पानी की आपूर्ति बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किलाड़ बाजार में छह दिनों से पानी की आपूर्ति बंद
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के मुख्यालय किलाड़ बाजार में छह दिनों से पेयजल की आपूर्ति बाधित है। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों के मुताबिक वह कई बार विभागीय कर्मचारियों को पानी की आपूर्ति बंद होने के बारे में सूचित कर चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। पेयजल की आपूर्ति नहीं होने की सूरत में दुकानदारों और ग्रामीणों को सिविल अस्पताल किलाड़ के साथ बनी पानी की टंकी से ही ढोकर लाना पड़ रहा है। दुकानदारों ने आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता से प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करवाने की मांग उठाई है।
सेवानिवृत्त बीडीओ एलसी ठाकुर, सीएल ठाकुर, छत्तर सिंह नेगी, प्रमोद शर्मा, राज ठाकुर, टेक राम, शाम राणा, किशन चंद, हरी सिंह, विनोद कुमार, अशोक कुमार, संजय कुमार, जगदीश सिंह और राजकुमार ने बताया कि पिछले छह दिनों से किलाड़ बाजार में पानी की आपूर्ति बंद है। इस कारण लोगों को जहां दैनिक उपयोग के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं, दूसरी और दुकानदारों को दुकानों दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि इस बारे में उनके पास लिखित में कोई भी शिकायत नहीं पहुंची है। बहरहाल, लोगों की पेयजल समस्या का समाधान जल्द करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन