{"_id":"5ba92238867a557ea274df19","slug":"191537811000-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झौड़ा सलूणी रूट पर एक साल से बस सेवा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झौड़ा सलूणी रूट पर एक साल से बस सेवा बाधित
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। झौड़ा से सलूणी सरकारी बस सेवा एक साल से बंद पड़ी है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण कई बार प्रशासन और एचआरटीसी प्रबंधन से बस सेवा को बहाल करने की मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ भी हाथ नहीं लग पाया है। इसको लेकर ग्रामीणों में सरकार और प्रशासन के प्रति आक्रोश है।
ग्रामीण अजय कुमार, चंद राम, राकेश, सुरेश, अशोक कुमार, मनोज कुमार, प्यार सिंह, चैन लाल, अमर सिंह, टेक चंद, देशराज, रोशन लाल, देवी प्रसाद और जय सिंह ने बताया कि झौड़ा से सलूणी सरकारी बस सेवा बंद होने से ग्राम पंचायत मौड़ा, सालवां, सेरी, भजोत्रा, गालू, खरल, खरोटी, सियूला, लिग्गा, पुखरी, बघाई और सलूणी सहित अन्य पंचायतों के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में इस मार्ग पर एक निजी बस चल रही है। इसमें रोजना ओवर लोडिंग होती है। अगर समय रहते इस रूट पर सरकारी बस सेवा को बहाल नहीं किया गया तो आने वाले समय में ओवरलोडिंग की वजह से एक और हादसा देखने को मिल सकता है। इसकी जिम्मेवारी सरकार और प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों और स्वास्थ्य सुविधा के लिये ग्रामीणों सलूणी मुख्यालय आना पड़ता है। मगर बस सेवा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पैदल या निजी वाहनों से सलूणी पहुंचना पड़ता है। आरएम सुभाष कुमार ने बताया कि बसों की कमी होने के कारण रूट पर बस नहीं भेजी जा रही है। नई बसें आने के बाद प्राथमिकता के आधार पर उपरोक्त रूट पर बस भेज दी जाएगी।
विज्ञापन