{"_id":"5a8afd8c4f1c1b641f8b690d","slug":"191519058316-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"120 विद्युत उपभोक्ताओं को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
120 विद्युत उपभोक्ताओं को नोटिस
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
notice
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। विद्युत बोर्ड तीसा ने बिजली बिल की अदायगी न करने वाले विद्युत उपभोक्ताओं पर शिकंजा कस दिया है। इस संबंध में विद्युत बोर्ड ने 120 विद्युत उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस भेजकर विभाग ने 15 दिनों के भीतर बिजली बिलों की अदायगी करने के आदेश विद्युत उपभोक्ताओं को दिए हैं। विद्युत बोर्ड ने साफ कहा है कि अगर विद्युत उपभोक्ता बिलों की राशि जमा नहीं करवाते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बिलों की अदायगी न होने के चलते विद्युत बोर्ड की लाखों की राशि फंस गई है। इसे निकालना विद्युत बोर्ड के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ उपभोक्ताओं ने पिछले दो से तीन माह का बिल भी अदा नहीं किया है। इससे विद्युत बोर्ड की दिक्कतें बढ़ गई हैं। उपमंडल चुराह के तहत 45 पंचायतें आती है। इनमें हजारों की संख्या में विद्युत उपभोक्ता हैं। मगर बिल की अदायगी न होने से बोर्ड को नुकसान उठाना पड़ रहा है। विद्युत बोर्ड की मानें तो इस बारे वह विद्युत उपभोक्ताओं को कई बार सूचित कर चुके हैं। मगर अभी तक विद्युत उपभोक्ताओं ने बोर्ड के निर्देशानुसार बिजली बिल की अदायगी नहीं की है। विद्युत बोर्ड तीसा के सहायक अभियंता रोशनलाल का कहना है कि 120 विद्युत उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।