फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   एंबुलेंस में गूंजी किलकारियां, बच्ची का जन्म

एंबुलेंस में गूंजी किलकारियां, बच्ची का जन्म

Tue, 23 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस में गूंजी किलकारियां, बच्ची का जन्म
infant - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। तीसा में 108 एंबुलेंस में महिला ने बच्ची को सुरक्षित जन्म दिया। हिना देवी निवासी भलुंई को सोमवार रात को प्रसव की पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन करके मदद मांगी। एंबुलेंस कुछ ही देर में पहुंच गई। यहां पर महिला की प्रसव पीड़ा चर्म पर थी। किसी भी समय उसकी डिलीवरी हो सकती थी। इसके चलते एंबुलेंस में तैनात तकनीशियन देसराज और चालक कर्म सिंह ने डॉक्टर की सलाह लेकर मौके पर महिला का प्रसव करवाने का निर्णय लिया। अगर अस्पताल पहुंचाते हुए महिला को कुछ भी हो सकता था। बीच रास्ते में ही उसकी डिलीवरी हो सकती थी। इससे ज्यादा परेशानी भी हो सकती थी। इस तरह से कुछ देर में ही महिला का सुरक्षित प्रसव करवाने में सफलता पाई। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। दोनों को सिविल अस्पताल तीसा में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उनकी देखभाल हो रही है। एंबुुलेंस के जोन मैनेजर राकेश शर्मा ने बताया कि एंबुलेंस में महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया गया है। इसके लिए एंबुुलेंस कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। प्रबंधन समय-समय पर एंबुलेंस कर्मियों को इस प्रकार की परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed