{"_id":"5a00a2664f1c1b78548bb4a1","slug":"191509991014-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ंडित जवाहर मेडिकल कॉलेज में बनेगी तीन प्रकार की लैबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ंडित जवाहर मेडिकल कॉलेज में बनेगी तीन प्रकार की लैबें
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब मेडिकल कॉलेज में होंगे सभी आधुनिक टेस्ट
पैथोलॉजी,, माइक्रोबायोलॉजी और फोरेंसिक लैब खुलेगा, अस्पताल प्रबंधन ने किया निरीक्षण
मरीजों को निजी लेबोरेटरी में टेस्ट करवाने से मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में अब मरीजों के आधुनिक टेस्टों की सुविधा भी मिलेगी। इससे यहां जिला से इलाज के लिए आने वाले सैकड़ों मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए निजी लेबोरेटरी के अधिक दाम नहीं चुकाने होंगे। अस्पताल में पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और फोरेंसिक लैब खोलने को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने औपचारिकताएं पूरी करना शुरू कर दिया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जल्द ही अस्पताल में तीनों लेबोरेटरी खुल जाएंगी। चंबा मेडिकल कॉलेज में जिला भर से हर रोज 600 से करीब मरीज उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में यहां आधुनिक टेस्टों की सुविधा न होने के कारण मरीजों को निजी लेबोरेटरी में टेस्ट करवाने पड़ते हैं। इससे उन्हें कई गुणा अधिक दाम चुकाने पड़ते हैं। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन का यह कदम जिला के हजारों मरीजों के लिए राहत भरा है। वहीं एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को लेबोरेटरी से संबंधित पढ़ाई करने में भी मदद मिलेगी। खासकर इन्फेक्शन से पीड़ित मरीजों के लिए यह लैब बड़ी राहत होगी। सोमवार को चंबा मेडिकल कॉलेज की टीम ने इन लैबों को कार्यान्वित करने के लिए संभावनाओं को लेकर जांच पड़ताल की। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल औहरी सहित अन्य विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। इस दौरान अस्पताल भवन में इन लैबों को कार्यान्वित करने के लिए संभावनाएं तलाशी गई। चंबा मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल औहरी ने बताया कि पैथोलॉजी, माइक्रो बायोलॉजी और फोरेंसिक लैब का क्रियान्वयन करने के लिए सोमवार को निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि इन लैबों के कार्यान्वित होने से जहां मरीजों को राहत मिलेगी तो वहीं एमबीबीएस स्टूडेंट्स को भी किसी प्रकार की दिक्कत पेेश नहीं आएगी।