{"_id":"5941683c4f1c1b7b788b47e8","slug":"191497458748-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब एक माह से नहीं आया तीन गांवों में पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब एक माह से नहीं आया तीन गांवों में पानी
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य ध्यान सिंह की अगुवाई में गांव सरालू, खोपरा व हमल के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सुदेश मोख्टा से बुधवार को मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उक्त गांवों में चल रही पानी की समस्या को हल करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल किशन सिंह, ध्यान सिंह, सोभिया राम, हरिनाम व सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव सरालू, खोपरा व हमल में पिछले एक माह से पानी की किल्लत चल रही है। इसके चलते ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे कई बार आईपीएच विभाग से आग्रह कर चुके हैं। लेकिन, अभी तक समस्या का हल नहीं हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों को पानी के लिए प्राकृतिक स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग की है कि उक्त तीनों गांवों में चल रही पानी की समस्या का जल्द हल करवाया जाए।