फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   19 people from Chamba, including seven members of the same family, were injured.

Chamba News: एक ही परिवार के सात सदस्यों सहित चंबा के 19 लोग घायल

Sun, 03 May 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 03 May 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
19 people from Chamba, including seven members of the same family, were injured.
नूरपुर हादसा... साहो क्षेत्र के तीन लोगों को भी आईं चोटें, दो टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन

चंबा बस अड्डे से ऊना के लिए सुबह 6:30 बजे निकली थी निजी बस, 50 यात्री थे सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर नूरपुर के समीप नियाजपुर में रविवार में हुए सड़क हादसे में चंबा जिले के 19 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में चकलू क्षेत्र से एक ही परिवार के सात सदस्य सदस्य सवार थे।
इनमें चकलू के पलेही गांव से अजेश कुमार (49) पुत्र हेम सिंह, पिंकी देवी (32) पत्नी अजेश कुमार, मानवी (08) पुत्री अजेश कुमार, सिया (02) पुत्री अजेश कुमार शामिल हैं। इसके अलावा साहो क्षेत्र से तीन लोग बस में सवार थे। घायलों में बॉबी कुमार (36), पुत्र भगत राम, निर्मला देवी (31) पत्नी बॉबी, नितिन कुमार (07) पुत्र बॉबी कुमार शामिल हैं। हादसे में पीहू पुत्री अजेश कुमार और नितिका पुत्री किशन चंद गांव घरोला डाकघर बाथरी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनका इलाज टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में चल रहा है। हादसे के दौरान बस में अन्य यात्री निर्मला कुमारी (35), पत्नी हेमराज, निवासी मटेना चंबा, शविंद्र सिंह (47) पुत्र भगत राम निवासी करड़बेही, शरवीन (28) पुत्र सुच्चा लाल निवासी कोटी, संजीव कुमार (34) पुत्र रूमालो राम, निवासी कमलाहड़ी, जीवन सिंह (43) पुत्र प्रह्लाद, निवासी युड, गुड्डो देवी (55) पत्नी मदन लाल निवासी बाथरी, शिव कुमार (38) पुत्र कर्म सिंह निवासी वैली, बनीखेत, कनिका (24) पुत्री प्रेम चंद निवासी गोली, मिलाप चंद (03) पुत्र किशन चंद, निवासी देलग चुवाड़ी, प्रवीण कुमार (28) पुत्र चैन सिंह निवासी जौंका घायल हुए हैं। हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को नूरपुर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चंबा बस स्टैंड से रविवार सुबह करीब 6:30 बजे निजी बस ऊना के लिए रवाना हुई थी। इसमें 50 से अधिक यात्री सवार थे। सुबह करीब 11 बजे नूरपुर से आगे नियाजपुर इलाके में बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जानकारी के अनुसार चालक मनजीत कुमार को बस चलाते सीने में दर्द उठा था। इसके बाद यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed