फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   19 new corona cases in chamba

जिले में कोरोना के 19 नए मामले

Wed, 25 Aug 2021 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
19 new corona cases in chamba
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
चंबा। जिले में बुधवार को कोरोना के 19 नए मामले सामने आए हैं। इनमें नौ महिलाएं और दस पुरुष शामिल हैं। कोरोना संक्रमित लोग जिले के धरवाला, तेलका, भंजराडूू और किहार सहित अन्य क्षेत्रों से संबंधित हैं। संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

इन लोगों के संपर्क में आए लोगों की स्वास्थ्य विभाग सूची तैयार कर रहा है। संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। कोरोना के 19 नए केस आने के साथ ही बुधवार को चंबा में 44 कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। जिले में अब कोरोना के 288 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि बुधवार को जिले भर में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 923 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से कोरोना जांच की। इनमें 16 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जबकि, मंगलवार को आरटीपीसीआर लैब में भेजे 513 सैंपलों में से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुधवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में 1096 सैंपल एकत्रित किए गए हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट वीरवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचेगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे कोरोना से बचने के लिए कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed