{"_id":"6aff2f514059e98a7c0db796","slug":"19-deodar-sleepers-found-by-the-roadside-seized-chamba-news-c-88-1-ssml1006-203378-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सड़क किनारे रखे देवदार के 19 स्लीपर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सड़क किनारे रखे देवदार के 19 स्लीपर जब्त
विज्ञापन
पांगी में वन विभाग ने जब्त किए सड़क किनारे रखे देवदार के स्लीपर। स्त्रोत विभाग।
चंबा। वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान सुगलवास गांव के पास सड़क किनारे रखे देवदार के 19 स्लीपर जब्त किए हैं। इन स्लीपरों की बाजार में कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में लकड़ी की अवैध सप्लाई किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जैसे ही लकड़ी की तस्करी में संलिप्त लोगों की नजर वन विभाग की टीम पर पड़ी तो वे स्लीपरों को मौके पर छोड़कर भाग गए।
विभागीय टीम ने सभी 19 स्लीपरों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर लकड़ी के स्रोत और इसे यहां तक पहुंचाने वालों का पता लगाने में जुटा है। जांच का मुख्य पहलू यह है कि देवदार के इन स्लीपरों को जंगल में अवैध रूप से पेड़ों का कटान कर तैयार किया गया है या फिर ये टीडी के तहत आवंटित लकड़ी का हिस्सा हैं। वन विभाग दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहा है। फिलहाल लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर विभागीय कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।
वन मंडल अधिकारी पांगी रवि गुलेरिया ने बताया कि 17 स्लीपर जब्त किए गए हैं। इन्हें कहां से लाया गया और लाने वाले कौन थे, इन सभी बातों की जांच की जा रही है।