{"_id":"651311caa6b8de430b08e897","slug":"182-ineligible-bpl-families-of-the-city-out-of-bpl-list-chamba-news-c-88-1-cmb1003-8499-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शहर के 182 अपात्र बीपीएल परिवार बीपीएल सूची से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शहर के 182 अपात्र बीपीएल परिवार बीपीएल सूची से बाहर
Tue, 26 Sep 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 26 Sep 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा। 11 वार्डाें वाली नगर परिषद चंबा के 182 अपात्र बीपीएल परिवारों को सूची से बाहर कर दिया है। नगर परिषद चंबा ने यह कार्रवाई की है। दरअसल, संपन्न होने पर कुछ परिवारों ने खुद अपना नाम बीपीएल सूची से हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
कुछ अपात्र होने के बावजूद सूची में बने रहे। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री सेवा संकल्प में शिकायतें हुईं। इसके बाद नगर परिषद चंबा की टीम ने इन परिवारों की संपत्ति का ब्योरा जुटाया। निर्धारित मापदंडों से अधिक संपत्ति पाए जाने पर नगर परिषद ने इन परिवारों को बाहर का रास्ता दिखा है। 182 अपात्र बीपीएल परिवार सूची से कटने के बाद अब पत्र परिवारों को इसमें शामिल कर दिया है। नगर परिषद ने पारदर्शिता के साथ यह कार्य किया है, जिससे कोई भी अपात्र सूची में न रहे।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद चंबा के तहत वर्तमान में 909 बीपीएल परिवार हैं। समय-समय पर नगर परिषद की ओर से निर्देश जारी किए जाते हैं कि अपात्र परिवार खुद ही बीपीएल सूची से नाम कटवा लें। कुछ परिवार ऐसा नहीं करते हैं। सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं का अपात्र होने के बाद भी लाभ लेते हैं। नगर परिषद के मुताबिक अब आठ परिवारों के आवेदन लंबित पड़े हैं। ये बीपीएल सूची में शामिल किए जाने बाकी हैं। नगर परिषद इन परिवारों की आय संबंधित जानकारी जुटाएगी। इसके बाद इन परिवारों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
--
यह हैं शर्ते
पचास हजार से कम होनी चाहिए वार्षिक आय।
परिवार के पास चौपहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
परिवार की रिहायश कच्चे मकान में होनी चाहिए।
--
नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने बताया कि 182 अपात्र परिवारों को बीपीएल सूची से हटा दिया है, जबकि इतने ही पात्र परिवारों को सूची में शामिल किया गया है। कहा कि अब आठ परिवार लंबित हैं।