फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बकाण में भूस्खलन की चपेट में आने से डाकिये की मौत

बकाण में भूस्खलन की चपेट में आने से डाकिये की मौत

Fri, 25 Jan 2019 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
बकाण में भूस्खलन की चपेट में आने से डाकिये की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत बकाण के गांव बकाण में मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार को पेश आया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मृतक की पहचान मोहिंद्र सिंह पुत्र हरि सिंह गांव जद्दा डाकघर बकाणी तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार महिंद्र कुमार बतौर डाकिया कार्यरत था। शुक्रवार को वह रोज की तरह अपने काम के लिए घर से निकला। मगर जैसे ही बकाण नामक स्थान पर पहुंचा तो पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हुआ। मलबे की चपेट में महिंद्र सिंह आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूचना मिलते ही सदर थाना के लिए पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed