{"_id":"5be19c4abdec22696e0e5569","slug":"181541512266-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर की आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर की आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद
Updated Tue, 06 Nov 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर के आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे कार्यकर्ताओं के पद
तीन दिसंबर को बाल विकास परियोजना कार्यालय में होंगे साक्षात्कार
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल की विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पड़े पदों को 3 दिसंबर को बाल विकास परियोजना अधिकारी भरमौर के कार्यालय में साक्षात्कार के माध्यम से भरे जाएंगे। इसकी जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी भरमौर ने दी। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र सामरा, दुर्गठी, पलानी, कुठार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पद भरे जाएंगे। शिरडी, चौबिया, गोंडा, तूह, गुवाला और दियोल में महिला सहायिका के एक-एक पद साक्षात्कार के माध्यम से भरे जा रहे हैं। उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 12वीं पास से शैक्षणिक योग्यता रखी गई है जबकि आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आठवीं पास होना चाहिए। प्रार्थी की आयु 21 से 45 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके साथ ही प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 35 सौ रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा हिमाचल और जाति प्रमाण पत्र मजिस्ट्रेट या तहसीलदार से जारी होना चाहिए। परिवार नकल ग्राम पंचायत सचिव से लानी होगी।अनुभव प्रमाण पत्र संबंधित कार्यालय अध्यक्ष से जारी होना चाहिए। इसके अलावा अपंगता प्रमाण पत्र बोर्ड द्वारा जारी हो। इसके अतिरिक्त विधवा तलाक शुदा असहाय बालिका आश्रम प्रवासी प्रमाण पत्र संबंधित अधिकारी से जारी होना जरूरी है। अधूरे आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएंगे।