{"_id":"5bc4cdf3bdec22697b115624","slug":"181539624435-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान करने वाली 12 विभूतियां सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान करने वाली 12 विभूतियां सम्मानित
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज में रक्तदाताओं का सम्मान
लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन
शहर के 12 रक्तदाताओं को प्रशस्तिपत्र देकर नवाजा
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा की ओर से सोमवार को रक्तदान कर लोगों की जिंदगी बचाने वाले 12 रक्तदाताओं को नवाजा गया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज चंबा के प्रिंसिपल डॉ. पीके पुरी ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की। जबकि मेडिकल कालेज के डॉ. विनोद शर्मा कार्यक्रम के विशेष अतिथि रहे। इस दौरान एमएम डेनियल, संदीप मल्होत्रा, लोकेश शर्मा, इबरार मिर्जा, अब्दुल गनी, नवजोत जोशी, विरेंद्र प्लाह, ललित भूषण, भुवनेश कटोच, चरणजीत सिंह, रोहित शर्मा और विपिन राजपूत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्लड बैंक की ओर से डॉ. दानिश, डॉ. जस्टिना, डॉ. निधि, मानक नरयाल, नेहा, तरुणा, संजय, आरती, पल्लवी, रोहित, प्रदीप, पिंटू, अजय, दीपक जोशी, हेल्थ एजूकेटर लोकिंद्र, रमेश भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ पैथोलॉजी और ब्लड बैंक की टीम ने किया। कार्यक्रम के बेहतर आयोजन में डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन की टीम ने भी सहयोग किया। डिपार्टमेंट ऑफ पैथोलॉजी की प्रभारी डॉ. शैरॉली सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के ब्लड बैंक विंग की राज्य परिषद के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित करवाया गया। उन्होंने बताया कि इन रक्तदाताओं ने आपात परिस्थितियों में मरीजों की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।