{"_id":"5aa7fca94f1c1bbf758b5399","slug":"181520958633-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुलेई में दीये की रोशनी में पढ़ाई करने को मजबूर नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुलेई में दीये की रोशनी में पढ़ाई करने को मजबूर नौनिहाल
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत घुलेई में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या चल रही है। इस वजह से लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। हालत यह है कि शिकायत के बावजूद आज तक बोर्ड इस समस्या का समाधान नहीं कर पाया है। नजीता क्षेत्र के लोगों को शाम ढलते ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस वजह से गृहणियों को खाना बनाने और अन्य कामकाज निपटाने में दिक्कतें आती हैं तो वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
लो वोल्टेज की समस्या से पंचायत के कैलरा, लुदरोगा, चंडियोगा और चलुंज 250 परिवार जूझ रहे हैं। रात के समय लोगों को घरों में रोशनी करने के लिए बिजली के साथ दीया जलाना पड़ता है। तब जाकर उनके घरों में रोशनी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि लो वोल्टेज की वजह से बल्ब और ट्यूब की रोशनी न के बराबर है। ग्रामीण लो वोल्टेज की समस्या का समाधान करने के लिए कई बार बोर्ड से मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। ग्रामीण चंद राम, राकेश, अजय, रवि कुमार, हंसराज, सुरेंद्र, जितेंद्र, चेत राम, टेक चंद, रूपलाल और देवी सिंह ने बताया कि पंचायत को बिजली मुहैया करवाने वाला ट्रांसफार्मर चलुंज गांव में लगा है। जोकि सिंगल फेस के सहारे चल रहा है। इसकी वजह से गांव में बिजली की लो वोल्टेज चल रही है। मौजूदा समय में छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। मगर छात्र रात के समय अपनी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें दीये की लो में पढ़ाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
जल्द लगाया जाएगा बिजली का नया ट्रांसफार्मर : हरी सिंह
सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि जिला मुख्यालय से बिजली का नया ट्रांसफार्मर मंगवाया गया है। इसके पहुंचते ही पुराना ट्रांसफार्मर हटा दिया जाएगा। इससे गांव में चल रही लो वोल्टेज की समस्या का समाधान हो जाएगा।