फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सलूणी की 43 पंचायतो में चार माह से नहीं पहुंची सीमेंट की सप्लाई

सलूणी की 43 पंचायतो में चार माह से नहीं पहुंची सीमेंट की सप्लाई

Sat, 25 Nov 2017 11:11 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
सलूणी की 43 पंचायतो में चार माह से नहीं पहुंची सीमेंट की सप्लाई
सीमेंट - फोटो : File Photo

विज्ञापन
दिनेश राणा
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की 43 पंचायतों में मनरेगा के तहत होने वाले विकास कार्यों पर ब्रेक लग गई है। इसकी वजह यह है कि पंचायतों में चार महीने से सीमेंट की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। पंचायत प्रतिनिधि सीमेंट सप्लाई को लेकर संबंधित विभाग से कई बार मांग कर चुके हैं। मगर अभी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस वजह से पंचायतों में होने वाले पक्के रास्तें, सिंचाई टैंक, लघु सिंचाई योजनाएं, ड्रेन निर्माण सहित अन्य विकास के कार्य अधर में लटक गए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि समय रहते इन कार्यों को पूरा नहीं किया गया तो आगामी दिनों में बर्फबारी होने से अधूरे निर्माण कार्य बर्बाद हो जाएंगे। पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के लिए सीमेंट की सप्लाई सिविल सप्लाई के माध्यम से होती है। मगर चार महीने से सिविल सप्लाई ने पंचायतों में सीमेंट की सप्लाई नहीं पहुंचाई है।
ग्राम पंचायत भांदल के प्रधान मोहम्मद याकूब, स्नूह के प्रधान फारूक बट्ट, किहार की प्रधान देवी मांगरा, खरोटी के प्रधान संतोष कुमार और खरजोता के उपप्रधान सुनी राम सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि सीमेंट की सप्लाई को लेकर ग्राम सभा की बैठक में इस मुद्दे को उठाया गया। मगर इसके बाद भी सीमेंट की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। बर्फबारी होने से यह कार्य बर्बाद हो सकते हैं, तो उन कार्यों को दोबारा से शुरू करना पड़ेगा या उनके निर्माण पर ज्यादा पैसे खर्च होंगे। पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन और सिविल सप्लाई से सीमेंट सप्लाई पहुंचाने की मांग की है।
विज्ञापन


सिविल सप्लाई से किया जाएगा जवाब तलब : संजीव ठाकुर
परियोजना अधिकारी संजीव ठाकुर ने बताया कि उनके पास अभी तक सीमेंट नहीं पहुंचने की शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो सिविल सप्लाई से सीमेंट सप्लाई को लेकर जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed