फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   धड़ोग मोड़ से लेकर एसपी कार्यालय रास्ते में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें

धड़ोग मोड़ से लेकर एसपी कार्यालय रास्ते में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें

Sun, 05 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
धड़ोग मोड़ से लेकर एसपी कार्यालय रास्ते में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें
street light - फोटो : demo pic

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। धड़ोग मोड़ से लेकर एसपी कार्यालय तक रास्ते में स्ट्रीट लाइटें काफी समय से खराब पड़ी हैं। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है।
लोगों ने बताया कि पार्षद को स्थानीय लोग कई बार खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के बारे में अवगत करवा चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन

राजेश कुमार, चमन सिंह, चैन लाल, देवी प्रसाद, सुनील कुमार, प्रिंस, हंस राज, सुरेंद्र और अजय कुमार ने बताया कि जुलाहकड़ी और बारगाह में रहने वाले लोग उपरोक्त रास्ते से ही आवाजाही करते हैं। मगर रात के समय लाइटें बंद होने से रास्ते में अंधेरा पसरा रहता है। इसकी वजह से लोगों को आवाजाही करने में परेशानी होती है। उन्होंने नप से मांग की है कि उपरोक्त रास्ते में खराब पड़ी लाइटों को ठीक करवाया जाए। नप अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि रास्ते में खराब पड़ी लाइटों को शीघ्र ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed