फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   किरड़, कनैतर वार्ड के 5 गांवों का संपर्क कटा

किरड़, कनैतर वार्ड के 5 गांवों का संपर्क कटा

Tue, 01 Aug 2017 10:28 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
किरड़, कनैतर वार्ड के 5 गांवों का संपर्क कटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।

खुंदेल पंचायत में बादल फटने से किरड़ और कनैतर वार्ड के पांच गांवों का संपर्क पूरी तरह से कट चुका है। नाले में बाढ़ आने से पंचायत की 22 बीघा भूमि को नुकसान पहुंचा है। मंगलवार को वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, एसडीएम चंबा राहुल चौहान ने अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। सोमवार शाम बादल फटने से अलमी और गिरड़ नाले में बाढ़ आ गई। इस कारण दोनों नालों पर करीब दो दर्जन पुलियां बह गईं। नाले का पानी लोगों के खेतों में घुस गया। मक्की की फसल भी प्रभावित हुई है। नाले के तेज बहाव में आधा दर्जन घराट भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रशासन ने गांव के लोगों को संयम बरतने को कहा है। बुधवार तक नाले में जलस्तर के कम होने की आस जताई जा रही है। जलस्तर कम होते ही नाले में अस्थायी पुलियों का निर्माण कर गांव का संपर्क बहाल किया जाएगा।
...
नुकसान का आकलन करने के निर्देश
वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि वह खुद खुंदेल पंचायत का दौरा करके आए हैं। कहा कि बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन को नुकसान का आकलन करने को कहा गया है। इसके बाद ही प्रभावित परिवारों को राहत राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलों के निर्माण के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

...
बनाई जा रही रिपोर्ट : राहुल
एसडीएम चंबा राहुल चौहान ने बताया कि बादल फटने से खुंदेल पंचायत में 22 बीघा भूमि बर्बाद हुई है। इसको लेकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट तैयार होने पर प्रशासन की ओर से प्रभावितों को राहत राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed