{"_id":"699c893e63abc9d293039867","slug":"1800-new-homeowners-in-the-city-in-three-years-chamba-news-c-88-1-cmb1002-175478-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शहर में तीन साल में 1,800 नए मकान मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शहर में तीन साल में 1,800 नए मकान मालिक
Mon, 23 Feb 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शहर में तीन वर्षों के दौरान शहरी विस्तार और निर्माण गतिविधियों में तेजी के चलते मकान मालिकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2023 तक जहां 4,200 मकान मालिक पंजीकृत थे। अब हाल ही में करवाए गए सर्वे के बाद यह संख्या बढ़कर करीब 6,000 तक पहुंच गई है। तीन साल में लगभग 1800 नए भवन हाउस टैक्स के दायरे में आए हैं।
नगर परिषद द्वारा कराए गए ताजा सर्वे में 11 वार्डों में संपत्ति का दायरा बढ़ा है। इनमें नए आवासीय भवन, बहुमंजिला मकान, विकसित हो रही कॉलोनियां शामिल हैं। इन सभी को अब हाउस टैक्स के दायरे में शामिल किया गया है।
इस कारण शहर के बाहरी हिस्सों में तेजी से निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों का शहरी सीमा में विलय, पुराने मकानों का पुनर्निर्माण है। वहीं, नगर परिषद ने ड्रोन सर्वे, फील्ड विजिट और अभिलेखों के मिलान के माध्यम से नई सूची तैयार की है। नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने सभी संपत्ति मालिकों से समय पर हाउस टैक्स जमा करने और संपत्ति संबंधी सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। शहर में बढ़ती आबादी और निर्माण गतिविधियां यह संकेत दे रही हैं कि आने वाले वर्षों में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।