फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   180 rupees are being charged even for a simple thali at the corporation's designated dhabas.

Chamba News: निगम के तय ढाबों पर सादा थाली के भी वसूले जा रहे 180 रुपये

Fri, 16 Feb 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 16 Feb 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
180 rupees are being charged even for a simple thali at the corporation's designated dhabas.
चंबा। परिवहन निगम की ओर से निर्धारित किए गए ढाबों में खाने के नाम पर सवारियों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। इतना ही नहीं, निगम की ओर से खाने के लिए निर्धारित रेट लिस्ट भी इन ढाबों पर नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

सवारियों को खाने के बाद मनमाने दाम बताकर ढाबा संचालक 180 रुपये तक वसूल रहे हैं। इससे लंबी दूरी की बसों में रात के समय सफर करने वाले यात्री परेशान हैं। सवारियों ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन पर ढाबा संचालक की शिकायत कर ऐसे ढाबों संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। परिवहन निगम के चंबा डिपो की बसें लंबे रूटों पर चलती हैं। सवारियों के लिए भोजन ठहराव के लिए निर्धारित ढाबों पर ही चालक बस रोकते हैं। कुछ जगह ढाबा संचालक सवारियों से खाने की एवज में मनमाने दाम वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

अमित कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार, कन्हैया राम, राकेश कुमार, संजीव कुमार, दलीप कुमार और मनोहर लाल आदि यात्रियों ने बताया कि रात के समय लंबे रूटों पर चलने वाली बसों के यात्रियों से ढाबों पर भोजन के मनमाने दाम लिए जा रहे हैं। शिमला रूट पर चलने वाली बस तुन्नूहटटी के पास ढाबे पर रुकती है। यहां खाने की गुणवत्ता शून्य है। भोजन की डाइट 80 रुपये तय की गई है। यहां सवारियों से 140 से 180 रुपये वसूले जा रहे हैं। इस लूट पर लगाम कसना जरूरी है। बताया कि स्पेशल थाली 180 रुपये में मिलती है, जिसमें जीरा राइज, पनीर सब्जी, दही रायता होता है। सादे खाने के भी 180 रुपये वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चुराह से कांग्रेस प्रत्याशी रहे यशवंत सिंह खन्ना ने कहा कि रात को बसों के लिए जगह चिह्नित की गई हैं। शिकायतें मिली हैं कि ढाबा संचालक सवारियों से खाने के नाम पर मनमाने तरीके से पैसे ऐंठ रहे हैं। आरएम चंबा से बात हुई है। जल्द ही सीएम से बात की जाएगी।

--
आरएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन में भी ऐसी शिकायतें आई हैं। मंडलीय प्रबंधक को पत्र लिखा गया है। ढाबा आवंटित होने पर संचालक को निगम की ओर से रेट लिस्ट लगाने के निर्देश जारी होते हैं। सवारियों को भी जागरूक होकर रेट लिस्ट मांगनी चाहिए। मनमाने रेट वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed