{"_id":"67718bdf89057a31040e91c5","slug":"1793-youth-of-chamba-got-employment-in-three-years-chamba-news-c-88-1-cmb1003-140678-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीन साल में चंबा के 1793 युवाओं को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीन साल में चंबा के 1793 युवाओं को मिला रोजगार
Sun, 29 Dec 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
चंबा। चंबा जिले में पिछले तीन सालों में निजी क्षेत्र में नौकरी पाने वाले युवाओं की संख्या में आशाजनक वृद्धि देखी गई थी, लेकिन 2024 में यह आंकड़ा गिरावट की ओर बढ़ा है। जिला रोजगार कार्यालय के जरिये पिछले तीन वर्षों में 1793 युवाओं का चयन निजी कंपनियों में हुआ, जो इस साल केवल 204 तक सीमित रहा है।
हालांकि जिला रोजगार कार्यालय ने मार्च तक और परिसर साक्षात्कार आयोजित करने का दावा किया है, जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि यह आंकड़ा 500 तक पहुंच सकता है। वर्ष 2022-23 में 847 युवाओं को निजी कंपनियों में नौकरी मिली, जबकि 2023-24 में यह आंकड़ा घटकर 742 पर पहुंचा। मगर 2024-25 में यह संख्या अब तक बेहद कम रही है, केवल 204 युवाओं को ही रोजगार मिला।
जिला रोजगार कार्यालय चंबा विभिन्न निजी कंपनियों के साथ मिलकर परिसर साक्षात्कार आयोजित करता है, जहां युवाओं को उनके कौशल के अनुसार नौकरी के अवसर मिलते हैं। हाल ही में रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से तीसा, बनीखेत और चुवाड़ी में परिसर साक्षात्कार आयोजित किए गए, जहां 45 युवाओं को निजी कंपनियों में नौकरी मिली।
विज्ञापन
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि विभाग रोजगार सृजन के लिए नियमित रूप से परिसर साक्षात्कार आयोजित करता है। उनका कहना है कि अगले कुछ महीनों में और अधिक साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे ताकि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सके।