फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जिले के छह स्कूलों में बनेंगी अटल टिंकरिंग लैब

जिले के छह स्कूलों में बनेंगी अटल टिंकरिंग लैब

Sat, 09 Mar 2019 07:34 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Sat, 09 Mar 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
जिले के छह स्कूलों में बनेंगी अटल टिंकरिंग लैब
सिहुंता (चंबा)। नीति आयोग की ओर से भारतीय पब्लिक स्कूल समोट को अटल टिंकरिंग लैब के लिए चुना गया है। इससे स्कूल प्रबंधन काफी खुश है तो वहीं अभिभावकों ने भी खुशी जाहिर की है। स्कूल के निदेशक पुरिंद्र राणा ने बताया कि इस लैब के स्कूल में बनने से स्कूली बच्चे नई-नई खोजें और अन्य कार्य अपने विद्यालय की ही कार्यशाला में कर सकेंगे। इससे बच्चों की वैज्ञानिक दिलचस्पी को बढ़ावा मिलेगा। इससे पहले भी स्कूल के निदेशक को नेपाल के प्रथम उप राष्ट्रपति द्वारा शिक्षक श्री सम्मान नई दिल्ली में प्रदान किया गया था। इसके अलावा चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की ओर से भी एक्सीलेंस अवार्ड स्कूल को मिल चुका है। गौरतलब है कि नीति आयोग की ओर से हाल ही में सूची जारी की गई है। इसमें जिले के केंद्रीय विद्यालय चमेरा-प्रथम, केंद्रीय विद्यालय बनीखेत, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा, केंद्रीय विद्यालय बकलोह और पैरामाउंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल किहार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed