{"_id":"5c83c70cbdec2214216cbe00","slug":"171552140044-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वर्ष पहले सेवानिवृत्त कर्मियों को नहीं लगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वर्ष पहले सेवानिवृत्त कर्मियों को नहीं लगी पेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ की ओर से पुराना बस स्टैंड चंबा में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष दीवान चंद ठाकुर ने की। बैठक में संघ की मांगों और समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। साथ ही इन मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह प्रदेश सरकार से किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम पुलवामा आतंकी घटना में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। बैठक में एक साल पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन न लगने पर रोष प्रकट किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि सेवानिवृत्त के बाद कर्मचारियों का पेंशन ही सहारा होती है। तमाम खर्चे कर्मचारी पेंशन से करते हैं लेकिन पेंशन न लगने के कारण कर्मचारियों को अपने परिवार का पालन पोषण में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द उन्हें पेंशन लगाई जाए। इसके अलावा जीपीएएफ के भुगतान न होने के बारे में भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि जीपीएफ का भुगतान लटका हुआ है। ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द मांगों को प्रमुखता से पूरा किया जाए।