फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में मीनाक्षी अव्वल

पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में मीनाक्षी अव्वल

Fri, 08 Mar 2019 08:06 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Fri, 08 Mar 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में मीनाक्षी अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा कॉलेज में सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं मतदान सहभागिता अभियान (स्वीप) के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्वीप के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि खुलकर कर मतदान करने से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मुख्य कड़ी जागरूक मतदाता है। मतदाता ही लोकतंत्र का मुख्य आधार है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार चुनने का अधिकार मतदाताओं के हाथ में होता है। इसलिए, मजबूत राष्ट्र बनाने एवं अच्छी सरकार चुनने की जिम्मेदारी भी मतदाता की होती है। लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने के लिए मतदाताओं को अपने अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। इस दौरान विद्यार्थियों को निष्पक्ष मतदान करने की शपथ भी दिलवाई गई। इस दौरान पोस्टर बनाओ, नारा लेेखन और कोलाज बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इसके अलावा विद्यार्थियों को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली भी बताई गई। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने पहला, हर्ष हितैषी ने दूसरा, जबकि प्रियंका ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में हिमांगी शर्मा, ऊषा देवी और प्रियंका ठाकुर ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा कोलाज बनाओ प्रतियोगिता में दीक्षा पहले स्थान पर रहीं। प्रियंका ठाकुर द्वितीय और ऊषा देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को कार्यकारी प्राचार्य प्रो. युगल किशोर मरवाहा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed