फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भगवान शिव के जयकारों से गूंजे जिले के मंदिर

भगवान शिव के जयकारों से गूंजे जिले के मंदिर

Mon, 04 Mar 2019 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
भगवान शिव के जयकारों से गूंजे जिले के मंदिर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर जिले के शिव मंदिरों को फूल-मालाओं और लाइटों के साथ सजाया गया था। सुबह से ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की कतारें लग गई थी। इस दौरान भक्तों ने भगवान शिव के जयकारे लगाकर माहौल भक्तिमय बना दिया। जनसाली, धड़ोग, सपड़ी, जुलाहकड़ी, मुगला, घोल्टी, सरोल, कियाणी, सिहुंता, चुवाड़ी, डलहौजी, सलूणी, तीसा, चंद्रशेखर मंदिर साहो और चौरासी परिसर भरमौर में स्थित शिव मंदिरों को श्रद्धालुओं ने शिवरात्रि से पूर्व ही फूल-मालाओं और लाइटों से सजाया गया। इसके अलावा कई मंदिरों में सोमवार को भंडारों का आयोजन भी किया गया। शिवरात्रि की सुबह विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने नगर कीर्तन किया। इसमें कई प्रकार की झांकियां भी निकाली गई। शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर पूरा दिन भर होने वाली रूक-रूक कर बारिश भी शिवभक्तों के कदमों को नहीं रोक पाई। लोगों ने शिवमंदिरों में पहुंच माथा टेक कर मुरादें मांगी। वहीं, कुंजर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कमेटी की ओर से मंदिर को सजाया गया। इसके अलावा भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस दौरान भटियात विस क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह जरयाल मौजूद रहे। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed