फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   होली-लाहल विद्युत लाइन से बरबाद हो रहे सेब के पौधे

होली-लाहल विद्युत लाइन से बरबाद हो रहे सेब के पौधे

Thu, 06 Dec 2018 09:55 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
होली-लाहल विद्युत लाइन से बरबाद हो रहे सेब के पौधे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। किसान सेब फल उत्पादक संगठन भरमौर का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को उपायुक्त हरीकेश मीणा से मिला। इसमें बागवानों ने समस्याओं केे बारे में उपायुक्त को अवगत करवाया और उसका निदान करने की मांग की। संगठन के प्रधान सुरेश कुमार ठाकुर ने कहा कि होली बजोली से लाहल को विद्युत की हाई पावर लाइन खड़ी की जा रही है। इस लाइन में किसानों की भूमि एचपीटीसीएल ने खरीदकर विभाग के नाम रजिस्टर की जा रही है। जबकि यहां की जमीन की औसत कीमत बहुत की कम है। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में बहुत ही कम जमीनें खरीदी और बेची जाती हैं।


किसानों ने अपनी जमीनों में सेब के पौधे लगा रखे हैं। क्षेत्र में अच्छी किस्म के सेब की पैदावार होती है। यहां का सेब मंडियों में महंगे दामों में बिकता है। ऐसे में अगर किसानों की जमीन से सेब के पौधे कट जाएंगे तो किसानों के पास रोजी रोटी का कोई साधन नहीं रहेगा। क्षेत्र के किसान बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने उपायुक्त से मांग की कि सेब के उच्चतम भाव को देखते हुए क्षेत्र के किसान डेढ़ लाख प्रति बिस्वा की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि टावर लाइन के घेरे के नीचे जितने भी पौधे आते हैं। उनका भी मुआवजा दिया जाए। क्योंकि बिजली की बड़ी लाइन के नीचे आने वाले सभी पौधे झुलस जाते हैं। इसके साथ ही भूमि की उपजाऊ शक्ति भी खत्म हो जाती है। इस मौके पर किशन चंद, चुनी लाल, कन्हैया लाल, मदन लाल, सुरेश कुमार, राजकुमार, पृथी चंद, आत्मा राम और गौरी दत्त समेत अन्य बागवान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed