{"_id":"5c02b25fbdec22419975af6b","slug":"171543680607-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खज्जियार मेें अब पार्किंग नंबर चार में बैठेंगे रेहड़ी-फड़ी वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खज्जियार मेें अब पार्किंग नंबर चार में बैठेंगे रेहड़ी-फड़ी वाले
Updated Sat, 01 Dec 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटक स्थल खज्जियार में शनिवार को सदर विधायक पवन नैयर ने औचक निरीक्षण किया। उनके साथ वन विभाग और लोनिवि के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने खज्जियार झील से लेकर आसपास के इलाके का जायजा लिया। खज्जियार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से कार्य करने के लिए वन विभाग को विधायक ने आदेेश दिए। निरीक्षण करते हुए विधायक सुुलभ शौचालय पहुंचे। उन्होंने वहां फैली गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। इसके साथ ही प्रभारी को तुरंत सफाई व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए।
इसके अलावा होटल धारकों के खुले में बहाई जा रही सीवरेज की गंदगी को लेकर भी कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने वन्य प्राणी विभाग को आदेश दिए कि खुले में सीवरेज की गंदगी बहाने वाले संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ताकि वन्य प्राणी क्षेत्र स्वच्छ और सुंदर बना रहे। इस दौरान रेहड़ी धारकों का प्रतिनिधिमंडल भी सदर विधायक से मिला। रेहड़ी धारकों ने वन विभाग के रेहड़ी लगाने के लिए चिन्हित किए स्थान को बदलने की मांग रखी। उन्होंने विधायक से गुहार लगाई कि उन्हें पार्किंग नंबर चार में रेहड़ी लगाने की अनुमति प्रदान की जाए। इसको लेकर विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारी को आदेश दिए कि रेहड़ी धारकों को चार नंबर पार्किंग में शिफ्ट किया जाए। जिससे उनकी आजीविका पर कोई असर न हो। विधायक ने खज्जियार मैदान के मुख्य प्रवेश द्वार पर पानी जमा होने की समस्या का समाधान करने के भी वन्य प्राणी विभाग को आदेश दिए।
विज्ञापन