फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बिना जीएसटी सामान लाने वाले व्यापारियों को ठोंका पचास हजार जुर्माना

बिना जीएसटी सामान लाने वाले व्यापारियों को ठोंका पचास हजार जुर्माना

Sat, 03 Nov 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
बिना जीएसटी सामान लाने वाले व्यापारियों को ठोंका पचास हजार जुर्माना

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। बिना जीएसटी का सामान लाने वाले आधा दर्जन व्यापारियों पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने पचास हजार रुपये जुर्माना ठोंका है। त्योहारी सीजन होने के चलते विभाग मुस्तैद हो गया है। इस दौरान ज्यादा सामान बेचने के चक्कर में व्यापारी बिना टैक्स का सामान भी सप्लाई करने का प्रयास करते हैं। ऐसा करने वाले व्यापारियों पर विभाग पैनी नजर रखे हुए है। चंबा-पठानकोट मार्ग पर नाके के दौरान विभागीय टीम ने आधा दर्जन व्यापारियों को बिना जीएसटी के साथ के दबोचा है। इसके साथ ही उनका सामान जब्त कर लिया गया। उसे जुर्माना अदा करने के बाद छोड़ा गया।

यहां आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी अजय धीमान, मदन लाल और नूतन महाजन ने नाका लगाया था। इस दौरान वहां से सामान लेकर जा रहे मालवाहक वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कुछ माल वाहक वाहन ऑपरेटर ऐसे भी पकड़े गए। जो लंबे समय से पैसेंजर गुड्स टैक्स नहीं दे रहे थे। इसके चलते उन्हें विभाग की ओर से 22000 रुपये जुर्माना लगाया गया। जबकि नाके पर खड़ी टीम ने बिना जीएसटी का सामान चंबा ले जा रहे व्यापारियों पर भी कार्रवाई की है। व्यापारियों पर हो रही कार्रवाई से बिना टैक्स का सामान लाने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी चंबा नविंद्र सिंह ने बताया कि टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत उपरोक्त व्यापारियों को जुर्माना लगाया गया है। विभाग की यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed