{"_id":"5bcf5083bdec22697c0a86a3","slug":"171540313219-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवानों ने प्रूनिंग और ग्राफ्टिंग के बारे में जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागवानों ने प्रूनिंग और ग्राफ्टिंग के बारे में जाना
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड मैहला की सुनारा, ब्रेही, लोथल पंचायतों के बागवानों के लिए बागवानी विभाग (विकास खंड मैहला) की ओर से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सलोहर में किया गया। प्रशिक्षण शिविर में उद्यान विभाग के विषय वस्तुवाद विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद शाह और उनके साथ उद्यान प्रसार अधिकारी डॉ. मनोहर लाल, शिव कुमार, एचडीपी परियोजना के सामाजिक विशेषज्ञ शिव चंद शिरकत की। डॉ. शाह और डॉ. मनोहर ने बागवानों को विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में और सेब के बगीचे में करवाए जाने वाले कार्य जैसे ट्रेनिंग, प्रूनिंग, ग्राफ्टिंग और बडिंग के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस मौके पर 50 से अधिक बागवानों को प्रूनिंग कैंची, स्प्रे दवाइयां और उद्यान कार्ड वितरित किए गए। इस शिविर में चंद्रभूषण भूतपूर्व जिला परिषद सदस्य और जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।