{"_id":"5bb25db0867a55101c086b8b","slug":"171538416048-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा के चार स्कूलों को मिला राज्य स्तरीय स्वच्छ स्कूल पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा के चार स्कूलों को मिला राज्य स्तरीय स्वच्छ स्कूल पुरस्कार
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा के चार सरकारी स्कूलों को राज्य स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार से नवाजा गया है। सोमवार को शिमला के होलीडे होम में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने यह पुरस्कार स्कूल प्रभारियों को दिए। इस दौरान सूबे के 42 स्कूलों को यह पुरस्कार मिला है। इसमें चार स्कूल चंबा के हैं। इसमें राजकीय उच्च पाठशाला तराला, सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कमलाड़ी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल बग्गी को पुरस्कृत किया गया है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार इस योजना का कार्यान्वयन करती है। इसमें बेहतरीन सफाई व्यवस्था के लिए स्कूल पुरस्कृत किए जाते हैं। इसके तहत स्कूल प्रमुखों को ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। इसमें करीब करीब साठ मापदंड होते हैं। इन मापदंडों में खरा उतरने के बाद ही यह पुरस्कार स्कूलों को दिया जाता है। सरकार ने स्कूलों को स्वच्छ रखने और छात्र-छात्राओं को साफ-सुथरा माहौल प्रदान करने के लिए अवार्ड देकर प्रोत्साहित किया जाता है। ताकि स्कूली छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
विज्ञापन