फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   रजेरा पंचायत में एक दर्जन गांव दो स्कूलों में तीन दिनों से नहीं आ रहा पानी

रजेरा पंचायत में एक दर्जन गांव दो स्कूलों में तीन दिनों से नहीं आ रहा पानी

Thu, 27 Sep 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
रजेरा पंचायत में एक दर्जन गांव दो स्कूलों में तीन दिनों से नहीं आ रहा पानी
रजेेरा पंचायत के एक दर्जन गांवों में तीन दिनों से पेयजल संकट
विज्ञापन

स्कूलों में भी पेयजल सप्लाई बाधित, छात्रों समेत गांव के लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
ग्रामीणों को एक किमी प्राकृतिक स्रोत से ढोना पड़ रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ग्राम पंचायत रजेरा के एक दर्जन गांव और दो प्राइमरी स्कूलों में तीन दिनों से पेयजल किल्लत चल रही है। इस वजह से स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों और ग्रामीणों को पानी को भटकना पड़ रहा है। ग्रामीण पीने के लिए पानी एक किमी दूर जाकर प्राकृतिक स्रोत से लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों की मानें तो वह कई बार आईपीएच विभाग को इस बारे में सूचित कर चुके हैं। मगर पानी की आपूर्ति आज तक बहाल नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता से समस्या का समाधान करवाने की मांग उठाई है। ग्रामीण परस राम, वीरेंद्र, चैन लाल, हंसराज, टेक चंद, रवि, सुरेंद्र, मान सिंह, देसराज, केवल कुमार और सूरज ने बताया कि पंचायत के ककला, थलोल, कपाडू, टिकरा सहित अन्य गांव में पेयजल सप्लाई बंद पड़ी है। इसके अलावा प्राइमरी स्कूल ककला और थलोल में भी पानी की सप्लाई बाधित है। मिड-डे मील के लिए पानी कर्मचारी काफी दूर से ढो रहे हैं। छात्रों को पीने के लिए पानी अपने घरों से लाना पड़ रहा है। अभिभावकों को बच्चों को देने के लिए पानी कई किलोमीटर दूर से लाना पड़ता है। उन्होंने जिला प्रशासन और आईपीएच विभाग से मांग की है कि गांव और स्कूलों में बंद पड़ी पेयजल सप्लाई को जल्द बहाल करवाया जाए। अधिशाषी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। जल्द ही पेयजल सप्लाई बहाल करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed